फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers stop construction of group housing, FIR lodged against 51

Ghaziabad News: किसानों ने रुकवाया ग्रुप हाउसिंग का निर्माण, 51 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers stop construction of group housing, FIR lodged against 51
मसूरी। वेव सिटी में ग्रुप हाउसिंग के प्रोजेक्ट का निर्माण शनिवार शाम कुछ किसानों ने हंगामा करते हुए रुकवा दिया। साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी खदेड़ दिया। मामले में साइट इंचार्ज ने छह किसान नेताओं व 45 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मैसर्स प्रासु बिल्डकन एलएलपी फर्म वेव सिटी के सेक्टर-एक में एसकेए डिवाइन ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही है। इसके साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने वेव सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि शाम करीब सात बजे काजीपुरा निवासी आनंद चौधरी, बिजेंद्र, अनुज चौधरी गुड्डू और नायफल निवासी मनोज व टीकम नागर अपने 45 साथियों के साथ साइट पर पहुंचे। सभी ने निर्माण में लगे कर्मचारियों को आतंकित करते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि उन्होंने आगे काम करने पर जान से मारने की धमकी दी। मोहित ने बताया कि प्रोजेक्ट पर सभी विभागों से एनओसी लेकर व जीडीए से नक्शा स्वीकृति के बाद कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पहले भी उक्त लोग हंगामा करके काम रुकवाने का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता ने कुछ वीडियो उपलब्ध कराए हैं। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

मुआवजा दिए बिना निर्माण करने का आरोप
किसान नेता टीकम नागर ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने बिना मुआवजा दिए जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलता, तब तक जमीन बिल्डर की नहीं है। किसानों ने इसको लेकर पहले पंचायत की थी। इसके बाद वह अपनी जमीन पर गए थे। यह भी कहा कि बिल्डर झूठे मुकदमे लिखवाकर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। किसान एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed