फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   farmers staged a protest at bhopura chowk

Ghaziabad News: छह फीसदी भूखंड के लिए भोपुरा चौक पर चार घंटे तक किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
farmers staged a protest at bhopura chowk
साहिबाबाद। भोपुरा के किसानों ने छह फीसदी विकसित भूखंडों की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन की सूचना पर जीडीए सचिव किसानों के बीच पहुंचे और 30 जून को आला अधिकारियों के साथ बैठक में वार्ता का प्रस्ताव रखा। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर जीडीए गंभीरता से विचार करके जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगा। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना स्थगित कर किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेतृत्व में 14 वर्ष पुरानी मांग को लेकर भोपुरा के किसान बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से भी चौक पर एकत्र होने लगे। कुछ ही देर में किसानों की संख्या सैकड़ों हो गई। किसानों ने भोपुरा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया और बैनर पोस्टर के साथ किसानों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि उनकी ओर से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखा गया है, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी है। इसलिए मजबूरन उनको सड़क पर उतरना पड़ा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित ने कहा कि किसानों का उद्देश्य केवल अपने वैधानिक अधिकार प्राप्त करना है और इसके लिए वह हमेशा संघर्ष करने को तैयार है। करीब चार घंटे तक चले धरने-प्रदर्शन के बाद भी जब किसान नहीं उठे तो जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह और तहसीलदार विवेक मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि छह फीसदी विकसित भूखंड देने के लिए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्राधिकरण स्तर पर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए 30 जून को किसानों को बैठक के लिए जीडीए कार्यालय भी बुलाया गया। इस मौके पर किसानों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और इसमें छह फीसदी विकसित भूखंड, गांव में बारात घर का निर्माण और खेल मैदान बनाने की मांग शामिल थी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया और कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही भोपुरा गांव के किसान अपनी अधिग्रहित भूमि से जुड़े कोयल एन्क्लेव क्षेत्र में चल रहे कार्यों के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed