फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protest live updates 10 February singhu tikri ghaziour borders still closed babbu maan at up gate tikait say kisan kranti park at ghazipur border

किसान आंदोलनः किसान पंचायत में बोले जयंत चौधरी- प्रधानमंत्री संसद में बैठकर देश को कर रहे गुमराह

Wed, 10 Feb 2021 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Feb 2021 05:47 PM IST
सार

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का प्रदर्शन आज 76वें दिन में में प्रवेश कर चुका है। हालांकि इतने दिन होने के बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और कानून वापसी के बिना वापस जाने को तैयार नहीं हैं। वहीं 26 जनवरी के बाद से आंदोलन का केेंद्र बना गाजीपुर बॉर्डर आज भी गुलजार है। यहां गायक बब्बू मान पहुंचे हैं, वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Farmers protest live updates 10 February singhu tikri ghaziour borders still closed babbu maan at up gate tikait say kisan kranti park at ghazipur border
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे गायक बब्बू मान, साथ में राकेश टिकैत व अन्य नेता - फोटो : किशन कुमार

विस्तार

प्रधानमंत्री हों या कृषि मंत्री सभी देश को गुमराह कर रहे हैं

विज्ञापन

बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि हम सब आंदोलनजीवी हैं। 200 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। अगर हम आन्दोलनजीवी हैं तो हैं। जो दूसरे का खून चूसते हैं उन्हें परजीवी कहते हैं। पीएम संसद में ठहाके लगा रहे हैं। रालोद के उपाध्यक्ष ने कहा कि पगड़ी आपके पास है, पंचायत के पंच सामने बैठे हैं, अब फैसला आपको करना है। प्रधानमंत्री हों या कृषि मंत्री, संसद में बैठकर देश को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आय सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी, लेकिन किसी किसान को एमएसपी तक नहीं मिलती। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ाकर मोदी जी टैगोर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

हमारा आंदोलन अक्तूबर के बाद भी जारी रह सकता है- राकेश टिकैत
गाजीपुर बॉर्डर पर आज गायक बब्बू मान पहुंचे तो राकेश टिकैत ने उनका स्वागत किया और फिर लोगों को संबोधित भी किया। राकेश टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान क्रांति पार्क बनेगा।पार्क में किसान झंडा लगाया जाएगा। टिकैत ने आगे कहा कि पार्क का निर्माण एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान बॉर्डर पर रणनीति के तहत आंदोलन चलाएंगे। जो सोमवार को आएगा वो सोमवार को ही वापस जाएगा। वह आगे बोले, बॉर्डर पर बिजली के लिए बड़े जनरेटर लगेंगे। अगर सरकार नहीं चाहती कि यहां जनरेटर चले तो वह हमें बॉर्डर के नाम से बिजली कनेक्शन दे, हम बिजली का बिल भी देंगे। उन्होंने किसानों से ये भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह भर की रणनीति से आंदोलन में शामिल हो। यही नहीं वह कार से नहीं ट्रैक्टर से आंदोलन में शरीक होने पहुंचे। उन्होंने सरकार को चेताया कि यह आंदोलन अक्तूबर के बाद भी चल सकता है, सरकार भूल में है कि हम गर्मी में चले जाएंगे। इसी बीच टिकैत ने बब्बू मान से देशभक्ती गीत गाने की भी गुजारिश की।
विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे बब्बू मान, कहीं ये बातें
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने पर बब्बू मान का स्वागत हुआ। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एक आंसू ने बाजी पलट दी। किसानों ने पूरे भारत को एक लड़ी में पिरो दिया है। मान ने आगे बोलते हुए बॉलीवुड को बहस करने की चुनौती दे दी। उन्होंने राकेश टिकैत के बारे में कहा कि, इस मोर्चे को टिकैत ने बखूबी निभाया है। जब तक साथ है तब तक डटेंगे, रोक देंगे सब कुछ, बस शांति नहीं छोड़नी है। बब्बू मान ने कहा कि किसान अब पीछे नहीं हटेंगे, जट-जाट हैं भाई-भाई। अब सत्ता किसान व मजदूरों के हिसाब से चलेगी। बब्बू मान से मौजूद लोगों ने गीत सुनाने की मांग की तो उन्होंने मितरा दी छतरी गीत गाया जिससे मंच के पास जबरदस्त भीड़ हो गई। मान ने एक बार फिर किसानों से कहा कि अनुशासन नहीं तोड़ना है। सबको प्यार से जीतना है, यदि कोई आपको मारे तो उसे खाना खिलाओ, ताकि उसे शर्म आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मुस्लिम समुदाय भी आया समर्थन में
गाजीपुर बॉर्डर पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग भी समर्थन में उतर आए हैं। इस कड़ी में बॉर्डर पर मीठे चावल और बिरयानी भी दी जा रही है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर पहले के मुकाबले भीड़ कम है। केवल मंच के आसपास अधिक भीड़ नजर आ रही है। दरअसल धूप तेज होने के कारण अधिकतर किसान अपने टेंट में ही रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed