फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   farmers protest in delhi Farmers agricultural laws farmers protest live updates 13 January singhu tikri ghazipur chilla borders

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां, दर्ज कराया विरोध

Wed, 13 Jan 2021 06:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद 
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद  Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jan 2021 06:17 PM IST
सार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 49वें दिन भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों को अमल में लाने पर रोक लगा दी है। साथ ही एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन किसानों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए इस फैसले को सिरे से नकार दिया। किसानों ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई समिति के समक्ष किसी कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं। किसानों ने आज लोहड़ी के साथ ही कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाईं। वहीं, बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ी पल-पल की अपडेट...
 

विज्ञापन
farmers protest in delhi Farmers agricultural laws farmers protest live updates 13 January singhu tikri ghazipur chilla borders
सिंंघु बॉर्डर पर किसानों ने जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां - फोटो : एएनआई

विस्तार

टिकरी बॉर्डर: किसानों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

विज्ञापन

लोहड़ी के अवसर पर सिंघु के बाद अब टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी धरनास्थल पर तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाकर सांकेतिक विरोध जताया।

विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर किसानों ने जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां
लोहड़ी के मौके पर किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध स्वरूप सिंघु बॉर्डर पर कानून की प्रतियां जलाईं।


26 जनवरी के मार्च के लिए पंजाब से घोड़े के साथ पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर
26 जनवरी को दिल्ली कूच करने के लिए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के लखेवाली डाल से सुशील कुमार अपने घोड़े के साथ यूपी गेट पहुंचे हैं। सुशील का कहना है कि वह किसानों संग अपने करीब 10 घोड़ों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।


राहुल गांधी का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला
किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 60 से ज्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है!



'पुराने बिल इतने अच्छे होते तो किसान गरीब और आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होता'
कैलाश चौधरी ने कहा कि पुराने बिल इतने अच्छे होते तो किसान गरीब और आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होता। इस कानून को कुछ समय देखें अगर कुछ नहीं लगेगा तो भविष्य में और भी संशोधन किया जा सकता है 







'जो कमेटी बनाई गई है निश्चित रूप से आने वाले समय में सबसे निष्पक्ष राय लेगी'
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। जो कमेटी बनाई गई है निश्चित रूप से आने वाले समय में सबसे निष्पक्ष राय लेगी। कमेटी किसान यूनियन के लोगों से और अन्य विशेषज्ञों से भी राय लेगी और उसके बाद निर्णय देगी। 




किसानों का प्रदर्शन जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज 49वें दिन भी जारी है। 



आज कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे किसान
कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज देश भर में लोहड़ी पर कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे। यूपी गेट पर किसानों की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान 49 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की तरफ से लगातार कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को किसान लोहड़ी की अग्नि में तीनों कानूनों की कॉपी को जलाकर विरोध जताएंगे। यूपी गेट पर शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंच के पास लोहड़ी जलाई जाएगी। 



18 को मनाया जाएगा महिला किसान दिवस
18 जनवरी को यूपी गेट पर किसान महिला किसान दिवस मनाएंगे। इस दिन मंच की बागडोर महिला किसानों के हाथ में होगी। किसान संगठनों की माने तो 17 जनवरी से महिला किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी। उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। किसान महिलाओं को रुकने के लिए अलग से कैंप तैयार करेंगे। इसके साथ ही महिला वॉलेंटियर को महिलाओं को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के लिए तैनात किया जाएगा। महिला कैंप के आसपास पुरुषों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। 

किसान कर रहे 26 जनवरी की परेड की तैयारी
26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने की तैयारी जोरों पर चल रही है। मंगलवार को युवा किसानों ने आगे तिरंगा बनी टी शर्ट पहनकर ट्रैक्टर चलाकर रिहर्सल किया। दिनभर युवाओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर चलाकर रिहर्सल किया। युवा किसानों का कहना है कि सभी किसान 26 जनवरी पर ऐसी टी शर्ट पहनेंगे जिस पर आगे तिरंगा बना हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed