फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protest continues at UP gate Naresh Tikait also present for Mahapanchayat

किसान आंदोलन: महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत, ढोल बजाकर किया गया होली का आगाज

Wed, 17 Mar 2021 06:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 17 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest continues at UP gate Naresh Tikait also present for Mahapanchayat
ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर के चारों बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच बुधवार को यूपी गेट पर हर महीने होने वाली किसानों की महापंचायत भी चल रही है। इसमें आंदोलन के आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज की महापंचायत में कुछ अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


आज की महापंचायत में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता भी आए हैं।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा दादरी के पास से खुर्शदपुरा गांव से पांच-छह ट्रैक्टरों में सवार होकर 150-200 किसान यूपी गेट पर मासिक पंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। गांव के किसानों ने बताया कि वह अपने साथ करीब 26 ढोल भी लेकर पहुंचे हैं, जिन्हें बजाकर उन्होंने होलिका रखने वाली जगह पर परंपरागत तरीके से होली का आगाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed