फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers burnt copies of draft calling it a black law in Ghaziabad

Ghaziabad: काला कानून बताकर किसानों ने फूंकी मसौदे की प्रतियां, तहसीलदार को किसानों ने बैठाया अपने बीच

Mon, 13 Jan 2025 06:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद सिंह की अगुवाई में किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार फिर से किसानों के लिए काले कानून ला रही है।

विज्ञापन
Farmers burnt copies of draft calling it a black law in Ghaziabad
प्रतियां फूंकते पदाधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद में सरकार पर काला कानून बनाने का आरोप लगाकर भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा बनाए गए खेती मसौदे की प्रतियां जलाकर नारेबाजी की। किसानों ने तहसीलदार सदर रवि कुमार सिंह को अपने बीच बैठा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।

विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद सिंह की अगुवाई में किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार फिर से किसानों के लिए काले कानून ला रही है। सरकारी मंडियां खत्म करने की सरकार की पूरी तैयारी है। खेती को कुछ एक उद्यमियों के हाथ में देकर किसान से जमीन छीनने की तैयारी है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बीच तहसीलदार रवि कुमार सिंह को किसानों ने ज्ञापन सौंपा और सरकार से नए कृषि कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार को किसानों ने अपनी तमाम स्थानीय समस्याएं भी बताईं। तहसीलदार ने मांगपत्र को उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed