{"_id":"60d888f6ce245417c551b056","slug":"farmer-went-to-the-tubewell-in-pilkhuwa-was-murdered-by-slitting-his-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: पिलखुवा में ट्यूबवेल पर गए किसान की गला रेतकर हत्या, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: पिलखुवा में ट्यूबवेल पर गए किसान की गला रेतकर हत्या, परिवार में पसरा मातम
Sun, 27 Jun 2021 07:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:49 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि चुनाव हारने के कारण कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। उन्हीं लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में ट्यूबवेल पर गए किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान बिजेंद्र (55) का शव ट्यूबवेल के पास ही पड़ा मिला। गले के अलावा शरीर पर भी चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि चुनाव हारने के कारण कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। उन्हीं लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन