{"_id":"60b5a9bf8ebc3e3fe62f4845","slug":"farmer-brutally-beaten-to-death-in-bulandshahr-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: किसान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, मुंह और शरीर पर मिले गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: किसान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, मुंह और शरीर पर मिले गहरे घाव
Tue, 01 Jun 2021 09:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:35 AM IST
सार
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने राजवीर का शव लहूलुहान अवस्था में नलकूप की कोठरी के बाहर पड़ा देखा। शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े
विज्ञापन
बुलंदशहर में किसान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के छतारी के गांव नारायनपुर में नलकूप पर रह रहे किसान की पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह नलकूप की कोठरी के बाहर लहूलुहान हालत में उसका शव मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी किसान राजवीर सिंह (55) पुत्र मवासी सिंह हाईवे किनारे खेत में बने नलकूप की कोठरी में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार रात खाना खाने के बाद वह कोठरी में सोने चला गया। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने किसान को पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने राजवीर का शव लहूलुहान अवस्था में नलकूप की कोठरी के बाहर पड़ा देखा। शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मुंह और शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक के मुंह और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट पहुंचाई गई है। मृतक के भाई नरेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। ग्रामीणों की मानें तो रंजिशन वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारोपियों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
मृतक राजवीर के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर हत्या का सही कारण पता चलेगा।- योगेंद्र कुमार, छतारी थाना प्रभारी निरीक्षक