{"_id":"57e6af714f1c1b3176a8321a","slug":"farakka-four-days-working-to-change-the-route-including-the-three-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन फरक्का, श्रमजीवी समेत तीन ट्रेनों का बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन फरक्का, श्रमजीवी समेत तीन ट्रेनों का बदलेगा रूट
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते चार दिन ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इंटरलाकिंग का यह कार्य 26 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा, लेकिन गाजियाबाद से होकर चलने वाली तीन ट्रेनों पर इसका असर 27 सितंबर से पड़ेगा। इस सेक्शन पर ट्रेनों का रूट बदलकर दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 27 सितंबर को दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस (13414) को लखनऊ-फैजाबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
28 सितंबर को राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) को भी सुल्तानपुर से फैजाबाद और लखनऊ के रास्ते गाजियाबाद की ओर भेजा जाएगा। वहीं रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस वाराणसी-जाफराबाद-फैजाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
29 सितंबर को दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस (13414) लखनऊ-फैजाबाद-जाफराबाद-वाराणसी के रास्ते मालदा टाउन भेजा जाएगा। इसी दिन मुजफ्फरपुर-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस (14007) और राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) को सुल्तानपुर-फैजाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा।
30 सितंबर को राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस और मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस का रूट भी बदला जाएगा। ट्रेनों को डायवर्ट किए जाने से सफर का समय भी बढ़ जाएगा। वहीं इन्हें बीच रास्ते भी रोका जा सकता है। ऐसे में इन चार दिनों में लखनऊ-सुल्तानपुर रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एक अक्तूबर से रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।