{"_id":"6775038a5fa39a2a2c0a41a3","slug":"famous-cartoonist-kak-died-in-ghaziabad-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नहीं रहे प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट काक जी, गाजियाबाद में हुआ निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नहीं रहे प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट काक जी, गाजियाबाद में हुआ निधन
Wed, 01 Jan 2025 02:27 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:27 PM IST
सार
गाजियाबाद में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट काक जी के निधन के बाद उनके आवास पर पूरा परिवार शोकाकुल दिखा। काक जी का असली नाम हरिश्चंद्र शर्मा था।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट काक जी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के वैशाली में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ काक जी का निधन हो गया है। जिन्हें लोग काक जी के नाम से बुलाते थे। जो कार्टून और चित्रों की वजह से काक जी के नाम से प्रसिद्ध हुए थे। उनके निधन का समाचार उनके प्रशंसकों के लिए यह बहुत दुखद है।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ काक हर्निया की बीमारी से ग्रसित थे। 24 दिसंबर को वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। बुधवार सुबह वॉशरूम जाने के दौरान हालत बिगड़ी और परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार्टूनिस्ट काक जी शुक्लागंज के निवासी थे। 70 से 80 के दशक के बीच वे फूलबाग ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रहे। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि उन्हें कार्टून बनाने का शौक था तो एक अखबार के लिए बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनके कार्टून बहुत पसंद किए गए और एक बड़े अखबार के लिए वे कार्य करने लगे। उसके बाद वे दिल्ली चले गए।
विज्ञापन