फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family went on picnic, thieves searched the house

Ghaziabad News: पिकनिक पर गया परिवार,चोरों ने घर खंगाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Family went on picnic, thieves searched the house
मोदीनगर। नगर की ग्रीन सिटी कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रूपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार पिकनिक पर गया था, लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से कस्बा पतला निवासी शिवम सिंधू ने बताया कि वर्तमान में वह परिवार सहित मोदीनगर स्थित ग्रीन सिटी में रहते हैं। शिवम अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पांच दिन पूर्व पिकनिक मनाने शिमला गए थे। बृहस्पतिवार को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा था और आलमारी व लॉकर का ताला भी टूटा मिला। आरोप है कि चोर मकान का ताला तोड़कर घर में रखी तीन लाख रुपये की नकदी और उनकी पत्नी के लाखों की कीमत के गहने चोरी कर ले गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम सेे चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed