फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family hospitalized for rabies fear after eating mutton

Ghaziabad News: मटन खाने के बाद रेबीज का डर, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Family hospitalized for rabies fear after eating mutton
गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में मटन खाने के बाद एक परिवार में रेबीज को लेकर डर का माहौल बन गया। परिवार को पता चला था कि जिस बकरे का मटन खाया, उसे तीन दिन पहले एक कुत्ते ने काटा था। बुधवार को कुत्ते की मौत हो गई थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तनाव में आ गए और रातभर सो नहीं सके।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पूरा परिवार एमएमजी अस्पताल पहुंच गया। एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की। डॉग बाइट क्लीनिक के प्रभारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने काफी देर तक परिवार को समझाया कि इस तरह मटन खाने से रेबीज फैलने की संभावना नहीं होती। डॉक्टर की काउंसलिंग के बावजूद परिवार के सदस्य आशंकित रहे और अंततः उनके अनुरोध पर सात लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की एक-एक डोज दे दी गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

परिवार के दो सदस्यों ने पेट दर्द की शिकायत भी की है, जिनकी जांच शुक्रवार को कराई जाएगी। डॉक्टरों ने परिवार को समझाया कि किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बाद परिवार के लोग सामान्य होकर घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed