{"_id":"6ae10e0e7b1b39beed0aeead","slug":"falling-gold-and-silver-prices-bring-a-buzz-to-the-bullion-market-bumper-business-expected-on-dhanteras-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1010347-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोना-चांदी के गिरते दामों से सराफा बाजार में रौनक, धनतेरस पर बंपर कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोना-चांदी के गिरते दामों से सराफा बाजार में रौनक, धनतेरस पर बंपर कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्योहारों पर सोने-चांदी के दाम नीचे आने से सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। धनतेरस पर बंपर कारोबार की उम्मीद है। सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 18 कैरेट सोना एक लाख छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 24 कैरेट सोना एक लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। 20 दिन पहले तक सोना एक लाख 52 हजार से ज्यादा था। इस तरह 10 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है।
चांदी भी 20 दिन पहले ढाई लाख रुपये प्रति किलो थी, जो मंगलवार को एक लाख 97 हजार रुपये प्रति किलो रही। यानी चांदी दो लाख से नीचे आ गई है। उन्होंने बताया कि नवरात्र से ही दामों में गिरावट शुरू हुई है। इससे अनुमान है कि इस बार धनतेरस पर रिकॉर्ड कारोबार होगा। नवरात्र में आई नरमी से ग्राहकों की भीड़ बढ़ी, जो अभी तक बनी हुई है। इन दिनों करवा चौथ को लेकर आभूषणों की खरीदारी हो रही है।
आंबेडकर रोड स्थित मनोहर लाल ज्वेलर्स के सीईओ सुधीर सिंघल ने बताया कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों की पसंद और बजट को देखते हुए सोने-चांदी के सिक्कों से लेकर जड़ाऊ कंगन, फेस्टिव ज्वेलरी और पारंपरिक व आधुनिक डिजाइन के गहनों की कई वैरायटी उपलब्ध है। लोग जरूरत और बजट के अनुसार आभूषण ले रहे हैं। मेकिंग चार्ज में छूट भी दी जा रही है। सोने के सिक्के एक ग्राम से शुरू हैं। चांदी के लक्ष्मी-गणेश वाले सिक्के भी बाजार में हैं। दामों में गिरावट से ग्राहकों को बेहतर मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
कीमतों में नरमी से खरीदारी का बढ़ा उत्साह
सराफा कारोबारी गौरव गर्ग ने बताया कि कीमतों में नरमी का असर ग्राहकों के रुझान पर दिख रहा है। महंगे दाम के कारण खरीदारी टाल रहे लोग अब बाजार का रुख कर रहे हैं। खासकर त्योहार और शादी के लिए आभूषण लेने वाले ग्राहक लौट रहे हैं। चांदी के सिक्कों और उपहारों की मांग त्योहार नजदीक आते ही और बढ़ने की उम्मीद है।
15 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
राज किशोर गुप्ता ने बताया कि जिले में 265 सराफा दुकानें हैं। नवरात्र से अब तक 15 दिन में करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। यदि दामों में इसी तरह नरमी रही तो धनतेरस-दिवाली तक 20 करोड़ रुपये तक कारोबार की उम्मीद है। करवा चौथ पर उपहार के रूप में सोने की अंगूठी और चांदी के बिछुए व पायल की बिक्री सबसे ज्यादा है।
सोने के कैरेट का मतलब
24 कैरेट शत-प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 22 कैरेट में 91.4 फीसदी सोना और बाकी तांबा-चांदी की मिलावट रहती है। 18 कैरेट में 75 फीसदी सोना और बाकी तांबा-चांदी होती है, इससे गहनों में मजबूती आती है।