फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Falling gold and silver prices bring a buzz to the bullion market; bumper business expected on Dhanteras.

Ghaziabad News: पदक जीतकर लौटीं बेटियां, स्वागत में उमड़ा मोदीनगर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Falling gold and silver prices bring a buzz to the bullion market; bumper business expected on Dhanteras.
मोदीनगर। जापान में आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लौटीं मोदीनगर की बेटियों के स्वागत में मंगलवार को नगरवासी उमड़ पड़े। सौ और दो सौ मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली धावक सिमरन शर्मा और तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाली स्वाति चौधरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड से विधायक डॉ. मंजू शिवाच के कार्यालय तक आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। इसमें सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली शामिल हुए।
विज्ञापन

एथलीट सिमरन शर्मा मंगलवार दोपहर अपने पति व कोच गजेंद्र सिंह और परिवार के साथ मोदीनगर पहुंचीं। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव सीकरी कलां में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गोयलपुरी, कृष्णानगर और बस स्टैंड पर भी लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। सिमरन शर्मा और स्वाति चौधरी के स्वागत में निकाली गई आशीर्वाद यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

डीजे पर बज रहे देशभक्ति के तरानों ने युवाओं में जोश भर दिया। विधायक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मोदीनगर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही दिशा देने की है। विधायक ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदक जीतकर दोनों बेटियों ने साबित किया है कि देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने मोदीनगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed