Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake inspector caught making illegal recovery from vehicles

Ghaziabad News: वाहनों से अवैध वसूली करता फर्जी दरोगा पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fake inspector caught making illegal recovery from vehicles
निवाड़ी पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को पकड़ा। संवाद
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने गंगनहर पटरी मार्ग पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगभग दो साल से अवैध वसूली कर रहा था। फर्जी दरोगा नौकरी लगवाने के नाम पर भी लोगों से ठगी कर चुका है। पकड़े गए शातिर की पहचान शिवप्रकाश निवासी माछरा थाना किठोर जिला मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ स्थित गांव चितौड़ा निवासी महेंद्र सिंह चालक है। महेंद्र ने बताया कि शनिवार रात वह मिनी ट्रक लेकर गंगनहर मार्ग से होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह निवाड़ी के समीप पहुंचे तभी दरोगा की वर्दी पहने व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। फर्जी दरोगा दस्तावेज के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बनाने लगा। शक होने पर महेंद्र ने उसे एटीएम से रकम निकालकर देने की बात कही।
विज्ञापन

शिवप्रकाश एटीएम बूथ जाने के लिए महेंद्र की गाड़ी में बैठ गया। इसी दौरान महेंद्र ने सौंदा चौकी पर पुलिस देखते ही गाड़ी रोक दी। पुलिस को देखते ही शिवप्रकाश वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी शिवप्रकाश पहले चालक था। इस दौरान वह नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने लगा। इसके बाद वह फर्जी दरोगा बनकर वाहन चालकों सेे अवैध वसूली करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed