फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fake gas sugar and BP medicines worth Rs 1.10 crore caught in Sahibabad

पैसे देकर कहीं 'जहर' तो नहीं खा रहे: गैस, शुगर और BP की नकली दवाइयों की खेप बरामद, सामने आया रेड का लाइव Video

Tue, 05 Mar 2024 04:54 PM IST
Vikas Kumar मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

कंपनी से ग्लोकॉनॉर्म जी2 व जी1, टेल्मा एच, टेल्मा एम, पेंटोसिड डीएसआर, ओमेज डीएसआर, मॉबीजॉक्स, कच्चा माल, पैकेजिंग मेटेरियल व मशीन, वजन मशीन आदि बरामद हुए।

विज्ञापन
fake gas sugar and BP medicines worth Rs 1.10 crore caught in Sahibabad
नकली दवाइयों की खेप बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औषधी विभाग (ड्रग्स) अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस के साथ मिलकर राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा में दो जगह पर सर्वे (रेड) किया। दोनों जगहों से 1.10 करोड़ रुपये कीमत की गैस, शुगर व बीपी की नकली दवाइयों की खेप पकड़ी। मौके से कच्चा माल, मशीन, दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने 14 सैंपल जांच के लिए भी भेजे हैं। टीम ने साहिबाबाद थाने में नकली दवा बनाने, बेचने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी संचालक विजय चौहान को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

औषधी विभाग गाजियाबाद के ड्रग्स इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र में नकली दवाइयां बनाने का इनपुट मिला था। टीम नकली दवाई बनाने वालों पर नजर बनाई हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस टीम को साथ लेकर सोमवार को राजेद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र प्लॉट नंबर 77 व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा के प्लॉट संख्या ए/8 पर सर्वे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र नगर से नामी ब्रांड कंपनी की पेंडी दवाई, ओमेज डीएसआर व पेंडी के कैप्सूल खाली खोखे, पैकेजिंग मेटेरियल व उपकरण, हाईटेक बिलस्टर पैकेजिंग मशीन, हाईटेक कैप्सूल शैल एमबोसिंग मशीन, इंकजेट प्रिटिंग मशीन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। जबकि न्यू डिफेंस कॉलोनी साइट से ग्लोकॉनॉर्म जी2 व जी1, टेल्मा एच, टेल्मा एम, पेंटोसिड डीएसआर, ओमेज डीएसआर, मॉबीजॉक्स, कच्चा माल, पैकेजिंग मेटेरियल व मशीन, वजन मशीन आदि बरामद हुए।

विज्ञापन

तेलंगाना से मंगाया जा रहा था कच्चा माल
साहिबाबाद इलाके में नकली दवाई बनाने के काम को करीब एक साल से अंजाम दिया जा रहा था। औषधी विभाग के सर्वे में इसका पटाक्षेप हुआ है। ड्रग्स इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया कि एक साल पहले ही राजेंद्र नगर में बोगस कंपनी खोली गई थी। कंपनी में तेलंगाना से कच्चा माल मंगाया जा रहा था। औषधी विभाग ने तेलंगाना के ड्रग्स ऑथिरिटी को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

नकली दवाई बनाने पर रडार पर
ड्रग्स इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि जनपद में नकली दवाइयां बनाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नकली दवाईयों को बनाने के साथ सप्लाई करने वालों के नेटवर्क को तोड़ने पर भी काम हो रहा है। जल्द ही कई बोगस कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed