फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Failure to verify domestic helpers is costing heavily

Ghaziabad News: भारी पड़ रहा घरेलू सहायकों का सत्यापन न कराना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Failure to verify domestic helpers is costing heavily
गाजियाबाद। अगर स्टील कारोबारी रामदास गुप्ता ने नौकर चंदन का पुलिस से सत्यापन कराया होता तो शायद उनकी कोठी में लूट की वारदात न होती। गिरफ्तार होने पर चंदन ने कहा कि उसने वारदात इसलिए की क्योंकि उसे लगता था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। ऐसा इसलिए लगता था क्योंकि उसने घर का पता नहीं बताया था। यह गलती अकेले रामदास गुप्ता की नहीं है। शहर में 99 फीसदी से ज्यादा घरेलू सहायक और सहायिकाओं का सत्यापन नहीं कराया गया है।
विज्ञापन



यह हाल तब है जबकि पिछले दो साल में घरेलू सहायक और सहायिका दस से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। दिसंबर 2020 में कविनगर में ही नेपाली नौकर ने एक बिल्डर के सुरक्षाकर्मियों और अन्य नौकरों को बेहोशी की दवा खिलाकर नकदी और आभूषण साफ कर दिए थे। इंदिरापुरम में पिछले साल घरेलू सहायिका ने पांच लाख के गहने चोरी किए थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी घरेलू सहायक को रखने से पहले उसका आधार कार्ड, लाईसेंस अथवा वोटर कार्ड जरूर देखें। साथ ही नजदीकी पुलिस चौकी और थाने से इन दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करां लें। पुलिस समय-समय पर लोगों को इस बाबत जागरुक भी करती है और सत्यापन भी करती है। घरेलू सहायक यदि प्रदेश का है तो मात्र पांच दिनों में सत्यापन पुलिस कर देती है। गैर राज्य का निवासी है तो 15 दिनों में सत्यापन हो जाता है। इसके साथ ही यूपी कॉप मोबाइल एप में नौकर, ड्राईवर, नौकरानी, माली और सुरक्षाकर्मी के सत्यापन कराने की सुविधा है। इस एप पर घर बैठे घरेलू सहायकों का सत्यापन पूर्ण होगा और कार्यवाही की बाबत जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....

इन बातों का भी रखें ध्यान

-किसी भी वेबसाइट से नौकर हॉयर करने से पहले वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। किसी भी अन-रजिस्टर्ड संस्था या कंपनी से हॉयर न करें।



-नौकर या नौकरानी को घर में एंट्री देने से पहले ही उसका व उसके द्वारा जमा करवाए दस्तावेजों का पुलिस सत्यापन जरूर करवा लें।



-नौकर या अपरिचित के सामने अपना बाक्स व अलमारी न खोलें। चाहे वह कितने ही वर्षों से आपके यहां काम कर रहा हो। गहने, रुपये या अन्य कीमती वस्तु उनके सामने न निकालें।



-नौकर अगर किसी को अपने साथ लेकर आए या अपना रिश्तेदार बताकर मिलवाए तो उसे अंदर आने की अनुमति न दें। हो सकता है, इस बहाने वह आपका घर और सामान उसे दिखा रहा हो।




-घर में नौकर रखने से पहले उसका सत्यापन कराना चाहिए, इसके लिए पुलिस के मोबाइल ऐप यूपीकाप का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर बैठे ही यह देखा जा सकता है कि सत्यापन हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed