फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Failing to recognize the historical backward Smart City Ghaziabad

एतिहासिक पहचान न होने से स्मार्ट सिटी में पिछड़ा गाजियाबाद

Sun, 06 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Failing to recognize the historical backward Smart City Ghaziabad
अन्य - फोटो : अमर उजाला
एतिहासिक पृष्ठ भूमि न होने की वजह से गाजियाबाद स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर हुआ। इसके अलावा सिटी डेवलपमेंट प्लान न होना भी स्मार्ट शहरों की सूची से बाहर होने की बड़ी वजह रही। शनिवार को महापौर ने कंसलटेंट फर्म को बुलाकर स्मार्ट सिटी की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने के कारणों की समीक्षा की तो इसके कई कारण सामने आए।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने सूची से बाहर हुए शहरों को कारणों की जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब अगले चरण में फिर से दावेदारी करने से पहले गाजियाबाद नगर निगम ने इसके कारणों को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सिर्फ शहरों को मिले अंकों की सूची जारी की है, लेकिन यह नहीं बताया कि  उनके अंक कटे क्यों। गाजियाबाद की कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स ने शनिवार को समीक्षा बैठक में बताया कि  हाल ही में 63 शहरों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में चुने गए 27 शहरों में अमूमन हर शहर की एतिहासिक बैक ग्राउंड रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहे वह वाराणसी हो या उज्जैन, आगरा, अमृतसर, तिरुपति, ग्वालियर, अजमेर हो। मार्किंग में गाजियाबाद से ऊपर रहे झांसी और अलीगढ़ की भी एतिहासिक पहचान है। जबकि गाजियाबाद की कोई ऐसी पहचान नहीं है।

कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट ने महापौर अशु वर्मा को बताया कि चयनित हुए अधिकांश शहरों में सिटी डेवलपमेंट प्लान लागू है, लेकिन गाजियाबाद का कोई ऐसा प्लान ही नहीं है। पब्लिक एंगेजमेंट में भी गाजियाबाद की ओर से देरी हुई। 


महापौर का कहना है कि यह गाजियाबाद के प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने के संभावित कारण माने जा रहे हैं, लेकिन कंसलटेंट फर्म को कहा गया है कि वह तीसरे चरण के शुरू होने से पहले पिछड़ने के सटीक कारणों की जानकारी दें, ताकि अगले चरण में इन गलतियों को सुधारा जा सके। स्मार्ट सिटी का तीसरा चरण एक जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed