{"_id":"601ca20c0acef47c16238a37","slug":"facebook-page-of-bku-and-rakesh-tikait-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू और राकेश टिकैत का फेसबुक पेज बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू और राकेश टिकैत का फेसबुक पेज बंद करने का आरोप
Fri, 05 Feb 2021 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बंद होने के बीच अब भाकियू ने अपना व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का ऑफिशियल फेसबुक पेज बंद करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर से अचानक सोशल मीडिया पर पेज बंद है। इससे किसानों की बातें गांवों तक पहुंचाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि इंटरनेट बंद किए जाने से बच्चों को दिक्कत हो रही है। वह अपनी ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। राकेश टिकैत ने भी कहा कि स्कूल पहले से ही बंद हैं। अब सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया, बच्चे पढ़ेंगे कैसे? किसानों से जुड़ी बातों को लोगों से शेयर नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों से बात न करना और दिल्ली की किलेबंदी करना सरकार की खास रणनीति का हिस्सा है। राकेश टिकैत व भाकियू के फेसबुक पेज को बंद करना लोकतंत्र में बात कहने से रोकना है।
विज्ञापन