फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Extorting one thousand dollars from a foreign citizen by posing as a policeman

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी बनकर विदेशी नागरिक से एक हजार डॉलर की टप्पेबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Extorting one thousand dollars from a foreign citizen by posing as a policeman
इंदिरापुरम। कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक में शनिवार को पुलिसकर्मी बनकर दो टप्पेबाजों ने उजबेकिस्तान के ताशकंद निवासी ऑरिफजॉन उरालोव को निशाना बनाया। जांच के बहाने उनका पासपोर्ट और वीजा समेत अन्य दस्तावेज मांगे। साथ ही दस्तावेज के बैग में रखे करीब एक हजार डॉलर (लगभग 87 हजार रुपये) निकालकर ले गए। ऑरिफजॉन यहां वैशाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अपने भाई शक्जोडटुर नॉव की तीमारदारी के लिए रह रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के दर्ज किए मुकदमे में ऑरिफजॉन ने बताया कि उनके भाई वैशाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को वह दूध व फल लेने के लिए बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी सेक्टर एक के पास स्थित पार्क के सामने उनके पीछे से एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें से दो लोग निकले, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उनसे जांच के लिए दस्तावेज मांगे। पुलिस समझकर उन्होंने अपना पासपोर्ट व वीजा समेत अन्य दस्तावेज वाला बैग उन्हें दे दिया। कार चालक युवक ने उनके दस्तावेज देखने शुरू किए और मौका मिलते ही उनके बैग में रखे करीब एक हजार डॉलर (लगभग 87 हजार रुपये) निकाल लिए। इसके बाद दस्तावेज व बैग उन्हें वापस कर दोनों भाग गए। जब उन्होंने बैग देखा तब उन्हें रुपये गायब होने का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन भाषा की दिक्कत होने की वजह से पूरा मामला पुलिस को समझने में समय लगा। इस पर अस्पताल की ओर से नियुक्त द्विभाषीय व्यक्ति (ट्रांसलेटर) की मदद से पुलिस ने ऑरिफजॉन की तहरीर ली।
विज्ञापन


--वर्जन--
मामले में तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विदेशी नागरिक की बताई जानकारी के आधार पर घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं, जिनसे कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस टीम आरोपियों के करीब है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed