फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Explosion after putting inflammable substance in the fireplace, two injured

Ghaziabad News: अंगीठी में ज्वलनशील पदार्थ डालने पर विस्फोट, दो झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Explosion after putting inflammable substance in the fireplace, two injured
मुरादनगर। रेवड़ी रेवड़ा गांव में बुधवार सुबह निर्माणाधीन मकान में जल रही अंगीठी में ज्वलनशील पदार्थ डालने पर विस्फोट हो गया, आवाज इतनी तेज थी कि करीब एक किमी दूर तक सुनाई दी। हादसे में मजदूर जितेंद्र व चंद्रेश्वर घायल हो गए। विस्फोट होने की सूचना पर डीसीपी, एसीपी मय पुलिस फोर्स के वहां पहुंचे और जांच शुरू की। वहां फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

मूलरूप से गोरखपुर के थाना सहजन गोदरवा गांव निवासी जितेंद्र कुमार व बिहार जनपद रोहताश निवासी उपेंद्र, चंद्रेश्वर, राजेश, गणेश, दीनबंधु, जगदीश यादव, दिनेश, रमेश, अशरफ मुरादनगर में रेवड़ी रेवड़ा गांव निवासी शिवजी के निर्माणाधीन मकान में किराये पर रहते हैं। वह दिल्ली निवासी अवनीश की हुसैनपुर गांव मार्ग पर स्थित टायर फैक्टरी में मजदूरी करते है। बुधवार सुबह पांच कमरों में 11 मजदूर सोए थे। जितेंद्र कुमार ने नहाने के बाद पूजा कर सर्दी होने पर उपलों से आग जला दी। जितेंद्र व चंद्रेश्वर आग ताप रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे चंद्रेश्वर ने कमरे से लाकर आग पर कुछ पदार्थ डाला दिया, जिसे डालते ही तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ और धुआं धुआं हो गया। इसमें जितेंद्र व चंद्रेश्वर दूर जा गिरे। मकान मालिक शिवजी ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जितेंद्र व चंद्रेश्वर को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक पर लगाया वेतन न देने का आरोप:
निर्माणाधीन मकान में फैक्टरी में काम करने वाले 50 से अधिक मजदूर रह रहे थे। आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने दो माह का वेतन नहीं दिया, तो अधिकांश मजदूर अपने घरों चले गये थे, मकान में 11 मजदूर रह रहे थे। बाकी मजदूर अपने वेतन के लिए रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed