फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Expedite development officer '

‘विकास कार्यों में तेजी लाएं अफसर’

Sun, 06 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
"Expedite development officer '
सांसद वीके ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
 स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विकास कार्यों में तेजी लाएं। इसके साथ ही उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं के संचालन की स्थिति पर पैनी नजर रखें। कोई समस्या हो तो उसका ब्योरा, लाभार्थियों की संख्या आदि का डाटा तैयार रखें, जिससे केंद्र सरकार के स्तर से आवश्यक सहयोग दिलाने का सटीक प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 150 सड़कें बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों को बनाने के बाद 5 साल तक विभागीय स्तर पर उनका रख रखाव किया जाता है।  पांच साल बाद राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दिया जाता है। सांसद ने कहा कि गाजियाबाद की सभी सड़कों की स्थिति का ब्योरा तैयार करा लिया जाए। जो सड़कें मरम्मत योग्य हैं, उनमें किस प्रकार की मरम्मत की जरूरत है तो इसका ब्योरा संबंधित अभियंता उनके समक्ष पेश करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में विधवा पेंशन, व छात्र वृत्ति की संपूर्ण प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है। पारिवारिक लाभ योजना के तहत इस वर्ष गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 531 परिवारों को अनुमन्य सहायता राशि वितरित की गई है।

उन्होंने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण के लिए आवेदन पत्रिका पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के बारे में डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत 37229 फार्म आफ लाइन और 63710 फार्म आनलाइन प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता मिशन, पेयजल, विद्युत, स्मार्ट सिटी,  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम आदि की प्रगति की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।


बैठक में सीडीओ कृष्णा करुणेश, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल, परियोजना निदेशक शशिकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजेश सक्सेना आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed