फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Expansion of the organization is essential for the upliftment of the Brahmin community: Vinod Mishra

ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन का विस्तार जरूरी : विनोद मिश्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Expansion of the organization is essential for the upliftment of the Brahmin community: Vinod Mishra

विज्ञापन
मुरादनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की नगर और विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के आवास पर हुई। अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने अध्यक्षता की। बैठक में महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती ग्राम मोहनपुर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जरूरतमंद और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और उत्थान के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय का जीवन शिक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करनी चाहिए। संचालन नगर महामंत्री यतिदेव शर्मा ने किया। बैठक में सोमदत्त शर्मा, ओमपाल शर्मा, यश शर्मा, प्रेमचंद शास्त्री और संजीव कुमार शर्मा, विजय गौड़, अमित शर्मा, प्रमोद कौशिक, रमन शर्मा, नितिन शर्मा, विनोद कुमार एडवोकेट, हरेंद्र शर्मा, शिवनंदन शर्मा और सुबोध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed