{"_id":"5880e98e4f1c1bc77cefdfe1","slug":"exercise-bike-cab-to-reach-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक कैब को दिल्ली तक पहुंचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक कैब को दिल्ली तक पहुंचाने की कवायद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बाइक कैब को दिल्ली-एनसीआर तक चलाने की प्लानिंग की जा रही है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में गुरुग्राम की कंपनी बैक्सी से अनुबंध किया है। कंपनी अधिकारी प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से बाइक कैब को गाजियाबाद की सीमा से बाहर तक ले जाने के लिए जल्द ही बात करेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल चुनाव बाद शहर की सड़कों पर 100 से ज्यादा बाइक दौड़ना शुरू हो जाएंगी। शहर वासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया साधन बाइक कैब जल्द ही मिलने वाला है। बाइक कैब संचालित करने वाली कंपनी बैक्सी के ओनर सैफ खान ने बताया कि अभी जो अनुबंध हुआ है उसमें बाइक गाजियाबाद की सीमा के अंदर ही रहेंगी।
विज्ञापन
कंपनी एक प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसके तहत बाइक कैब पूरे दिल्ली-एनसीआर में चलाई जाए, क्योंकि यहां के लोग जॉब व अन्य कामों के लिए दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद भी जाते हैं। किराया कम रहेगा तो लोग आसानी से दूसरे जनपद में आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन