{"_id":"6526fe03fbb647b029095344","slug":"excise-raid-on-illegal-liquor-warehouse-165-boxes-of-liquor-recovered-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-3098-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब के अवैध गोदाम पर आबकारी का छापा, 165 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब के अवैध गोदाम पर आबकारी का छापा, 165 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के इनाम विहार कॉलोनी स्थित एक शराब के गोदाम में आबकारी पुलिस ने बुधवार सुबह छापा मारा। टीम ने मौके से 166 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। गोदाम पर खड़े दो छोटा हाथी टेंपो और दो कार को सीज कर दिया है। टीम ने मौके से एक तस्कर को हिरासत में लिया है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि श्याम सिंह के गोदाम को शेखर नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। शेखर चोरी छिपे इस गोदाम पर अवैध शराब की तस्करी करने लगा था। शेखर चंडीगढ़ से छोटा हाथी टेंपो में छिपाकर शराब को लोनी इनाम विहार स्थित गोदाम पर लाता था। इस गोदाम के संचालन में आशु ठाकूर, संदीप और एक अज्ञात का नाम सामने आया है। राकेश कुमार ने बताया कि गोदाम संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके से संदीप निवासी दयालपुरी दिल्ली को पकड़ लिया है, जबकि आशु ठाकूर, शेखर निवासी करावल नगर दिल्ली और अज्ञात फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की जिस फैक्टरी से शराब ला रहे थे, उस फैक्टरी के अध्यासी, संदीप, शेखर, संदीप और अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे
पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ से देशी और अंग्रेजी शराब आती थी। इनाम विहार के गोदाम से दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में शराब की सप्लाई की जाती है। पुलिस का कहना है कि शेखर मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।