फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ex iaf chief said C-295 induction heralds new era for Air Force

गाजियाबाद: पूर्व वायुसेना चीफ बोले- C-295 का एयरफोर्स में शामिल होना एक नए युग की शुरुआत

Mon, 25 Sep 2023 05:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 05:06 PM IST
सार

पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सी-295 का वायुसेना में शामिल होना नए युग की शुरुआत है। 

विज्ञापन
ex iaf chief said C-295 induction heralds new era for Air Force
पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सी-295 विमान का शामिल होना वायुसेना के लिए एक नए युग की शुरुआत है। साथ ही उन्होंने इसे रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा आने वाले समय में यह बेड़ा बल की सामरिक क्षमता की रीढ़ बन जाएगा।

विज्ञापन

सी-295 मध्यम सामरिक परिवहन विमान को पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। यह कार्यक्रम हिंडन एयरबेस पर हुआ। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी भी मौजूद रहे। पूर्व वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा कि यह विमान अत्याधुनिक और बेहद सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन एयरबेस पर बोलते हुए भदौरिया ने कहा कि यह भारतीय वायुसेना के लिए एक महान दिन है। क्योंकि यह एवरो बेड़े को बदलने के लिए बहुत महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक था। इसके आने के बाद वायुसेना के लिए एक नए युग की शुरुआत है। भदौरिया ने कहा कि यह बेड़ा आने वाले समय में सामरिक लिफ्ट क्षमता की रीढ़ बन जाएगा। ये वायु सेना के लिए एक गेम चेंजर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed