{"_id":"5873dae34f1c1b5e2aba90ac","slug":"evm-will-dulana-from-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना में गाजियाबाद से जाएंगी ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना में गाजियाबाद से जाएंगी ईवीएम
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे गाजियाबाद और हापुड़ के अधिकारी सोमवार को करीब तीन घंटों तक मंथन करते रहे। मामला धौलाना (आंशिक) सीट के उन 103 बूथों पर पोलिंग पार्टी रवाना करने और ईवीएम भेजने को लेकर था, जोकि गाजियाबाद के क्षेत्र में आ रहे थे।
घंटों की मशक्कत के बाद गाजियाबाद के अधिकारियों को ही इसकी जिम्मेदारी मिली। सोमवार शाम को ईवीएम का पहला प्रशिक्षण कलक्ट्रेट परिसर में होना था। ईवीएम प्रभारी एवं एडीएम फाइनेंस को एआरओ ने बताया कि धौलाना आंशिक के लिए 103 बूथों पर गाजियाबाद से ही ईवीएम और पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
मतदान समाप्त होने के बाद यह पोलिंग पार्टियां हापुड़ जाकर वहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराएंगी। इसके बाद हापुड़ में ही काउंटिंग होगी। एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार यादव का कहना था कि धौलाना विधानसभा हापुड़ प्रशासन के क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन
जब ईवीएम हापुड़ स्ट्रांग रूम में जमा होनी हैं और काउंटिंग भी वहीं होनी है तो पोलिंग पार्टियां भी हापुड़ प्रशासन ही भेजे। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में करीब चार घंटे मंथन चला।
हापुड़-गाजियाबाद के डीएम के बीच भी फोन पर इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई, मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। बाद में एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह ने ईवीएम के प्रदेश प्रभारी अतीक अहमद से फोन पर बात की तो उन्होंने साफ किया कि धौलाना के लिए पोलिंग पार्टियां और ईवीएम गाजियाबाद से ही भेजी जाएंगी।