फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even those who failed the interview are employed according to the organization's records

Ghaziabad News: इंटरव्यू में फेल भी संस्था के रिकॉर्ड में कर रहे हैं नौकरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Even those who failed the interview are employed according to the organization's records
गाजियाबाद। नौकरी दिलवाने के फर्जीवाड़े मामले में नई जानकारी सामने आ रही हैं। इसमें एक ऐसा भी मामला सामने आया जहां उम्मीदवार के इंटरव्यू में सफल नहीं होने के बाद भी उनकी नौकरी लगने की जानकारी दे दी गई। इसी प्रकार से और भी कई युवाओं ने इस मामले में हेड हेल्ड हाई संस्था के कार्य करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में प्रशासन की ओर से जांच शुरू की गई है। संस्था ने जिन युवाओं को नौकरी दिलवाने के दावे किए हैं, उस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट सोमवार तक मुख्य विकास अधिकारी को दी जानी है। संस्था के जुलाई और अगस्त में 60 युवाओं को नौकरी दिलवाने के दावे के बाद इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


भोपुरा के रहने वाले गौरव को संस्था ने एक कंपनी में कार्यरत बताया है। वहीं जब गौरव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास कोई नौकरी नहीं है और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से उनका इंटरव्यू कराया तो गया था, लेकिन कंपनी ने उन्हें चुना ही नहीं। इसके बाद उन्हें किसी दूसरी नौकरी के बारे में बताया भी नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले महीने का आधा वेतन देने को कहा

प्रताप विहार के रहने वाले संदीप ने बताया कि उन्होंने संस्था के माध्यम से ट्रेनिंग ली थी। जहां उन्हें 18 हजार रुपये तक की नौकरी दिलवाने की बात कही गई थी। इसके बाद एक नौकरी का उन्हें मौका दिया गया, वहां वेतन सिर्फ 10 हजार रुपये बताया गया। उसमें भी पहले महीने में 50 फीसदी वेतन ही मिलने की बात थी। उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। हैरानी की बात है कि संस्था ने संदीप को एक फूड कोर्ट में नौकरी दिलवाने का दावा किया है। जबकि संदीप ने इसकी जानकारी होने से इन्कार किया है।

अधिकारियों के साथ हुए है कई कार्यक्रम

हेड हेल्ड हाई की तरफ से करीब सात महीने से यह कार्य किया जा रहा है। इसमें युवाओं को रोजगार से जोड़ने का दावा किया गया है। संस्था पूर्व में अधिकारियों के साथ कई कार्यक्रम और बैठक कर चुकी है। साथ ही यह सभी प्रक्रिया विकास भवन से हो रही थीं। कई युवाओं को भी यहीं बुलाकर प्रशिक्षण की गईं।


कोट

इस मामले में सभी जानकारी जुटाई जा रही हैं। जिन युवाओं को नौकरी दिलवाने का दावा किया गया है। उनसे बात कर इसमें जानकारी ली जाएगी। साथ ही संस्था के पूर्व में किए हुए कार्य की भी जांच होगी।

कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed