फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   EV charging points will be set up in malls, commercial buildings, and housing societies

Ghaziabad News: मॉल, व्यावसायिक भवनों और सोसायटी में बनेंगे ईवी चार्जिंग पॉइंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
EV charging points will be set up in malls, commercial buildings, and housing societies
गाजियाबाद। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंप, मॉल, व्यावसायिक भवनों और सोसायटियों के पास ईवी चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि से जुड़े सभी विभागों से अपने क्षेत्र में 60 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने कहा कि ईवी का चलन तेजी से बढ़ा है और चार्जिंग सुविधा होना जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में सड़क हादसों में घायलों को जल्द इलाज दिलाने के लिए पीएम-राहत योजना पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सरकारी और निजी अस्पतालों से समन्वय सुनिश्चित करें ताकि गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचने पर तत्काल उपचार मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसी भी श्रेणी की सड़क पर दुर्घटना होने पर पीड़ित को सात दिन तक 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार दिया जाता है। अस्पतालों में आने वाले सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बिना देरी उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजना के तहत इलाज में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed