फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Enrollment account not opened on the first day

Ghaziabad News: पहले दिन नामांकन का नहीं खुला खाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Enrollment account not opened on the first day
गाजियाबाद। निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन नगर निगम और आठ अन्य नगर निकायों में से किसी में भी नामांकन का खाता नहीं खुला। नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ रही। राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदारों और निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। शाम तीन बजे तक नौ नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 70 और सदस्य पद के लिए कुल 575 नामांकन पत्र बिके। अब मंगलवार से नामांकन पत्र जमा होने की शुरूआत हो सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पद के नामांकन की व्यवस्था अलग-अलग तहसीलों में की है। नगर निगम पार्षदों के नामांकन नवयुग मार्केट स्थित एमबी गर्ल्स स्कूल में और मेयर पद के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे। इसके अलावा मोदीनगर तहसील मुख्यालय, सदर तहसील और लोनी में भी नामांकन कराने की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को एमबी गर्ल्स स्कूल में पार्षद पद के लिए 150 नामांकन पत्र बिके। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वहले दिन मेयर पद के लिए 6 नामांकन पत्र बिके हैं। लोनी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासद पद के लिए सबसे ज्यादा 181 फार्म बिके हैं। मोदीनगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सात और सदस्य पद के लिए 100 फार्म, मुरादनगर में अध्यक्ष पद के लिए 12 और सदस्य पद के लिए 44 फार्म बिके।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में भी चुनाव लड़ने के दावेदारों की बड़ी संख्या
नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन फरीदनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 14 और सदस्य पद के लिए 22 पर्चे खरीदे गए। निवाड़ी में अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए सात फार्म, पतला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए पांच और डासना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 13 और सदस्य पद के कुल 52 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के बाद नकद रकम लेकर दिए गए नामांकन फार्म
नगर निगम में पार्षद के संभावित प्रत्याशी सोमवार को नामांकन फार्म लेने एमबी गर्ल्स स्कूल पहुंचे। यहां रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें नकद रकम लेकर फार्म देने से इनकार कर दिया। पार्षद पद का नामांकन पत्र लेने पहुंचे भाजपा के निवर्तमान पार्षद हिमांशु मित्तल ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि बैंक में शुल्क जमा कराकर चालान लेकर आने पर ही नामांकन पत्र मिलेगा। उनके अलावा करीब 100 से ज्यादा लोगों को उन्होंने नकद शुल्क लेकर फार्म देने से इनकार कर दिया। इस पर सभी लोग भड़क गए और विरोध किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि अगर बैंक चालान से रकम जमा न हो तो नकद कीमत लेकर फार्म दे दें। उनके निर्देश के बाद दावेदारों को फार्म मिले। हालांकि इससे पहले की कई लोग बिना फार्म खरीदे ही लौट गए थे।
नामांकन केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला, निर्वाचन अधिकारी के इंतजार में भटकते रहे भावी प्रत्याशी

- पहले दिन मोदीनगर के लिए 7 और मुरादनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई

- गोविंदपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में बनाया गया है नामांकन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीनगर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। मोदीनगर के गोविन्दपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए नामांकन स्थल पर अव्यवस्थाओं को बोलबाला रहा। मोदीनगर नगर पालिका परिषद के पांच वार्डों के लिए बनाए गए एक कक्ष के आरओ तथा एआरओ गैर हाजिर रहें। इसके कारण भावी प्रत्याशियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के बाद तक कर्मी तैयारियों में जुटे रहें। पहले दिन पांचों स्थानों के लिए अध्यक्ष पद के कुल 45 पत्रों की तथा सभासद पद के लिए 178 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में कुल 20 कक्ष बनाए गए है। सुबह के समय अधिकांश कक्ष खाली पड़े रहें,दोपहर में नामांकन पत्र खरीदारों की संख्या बढ़ी। मोदीनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 तथा सभासद पद के लिए कुल 100 नामांकन पत्र खरीदे गए। मुरादनगर अध्यक्ष पद के लिए 12 तथा सभासद पद के लिए 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा फरीदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14, सभासद पद के लिए 22,निवाड़ी अध्यक्ष पद के लिए 6 तथा सभासद पद के लिए 7,पतला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 तथा सभासद 5 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।


एक कक्ष के चुनाव अधिकारी रहे गैर हाजिर, हुई परेशानी

नामांकन के पहले दिन ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। यहां मोदीनगर, मुरादनगर,फरीदनगर और पतला व निवाड़ी के लिए कुल 20 कक्ष बनाए गए है। सभी कक्षों में अलग-अलग चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी तैनात किए गए है। मोदीनगर नगर पालिका परिषद के सभासद पद के लिए वार्ड 21 से 25 तक के लिए बनाए गए कक्ष के चुुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी नामांकन प्रक्रिया से गैर हाजिर रहें। एसडीएम संतोष कुमार राय ने उनसे संपर्क करने का काफी प्रयास किया मगर कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर करीब तीन बजे अन्य अधिकारी वहां पहुंचे,जिसके बाद नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इससे लोगों में आक्रोश दिखा। उक्त वार्ड से भावी प्रत्याशी करीब चार घंटे तक भटकते रहे। एसडीएम संतोष कुमार राय का कहना है कि वार्ड 21 से 25 कक्ष के चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी नामांकन प्रक्रिया से गैर हाजिर रहें। उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को बुलाकर नामांकन प्रक्रिया कराई गई। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed