{"_id":"6674bdd6a67a8f1c430ae0a7","slug":"enraged-over-power-cut-the-advocate-abused-the-pm-and-cm-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109720-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली कटौती पर भड़के अधिवक्ता ने पीएम और सीएम को कहे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली कटौती पर भड़के अधिवक्ता ने पीएम और सीएम को कहे अपशब्द
विज्ञापन
इंदिरापुरम। बिजली कटौती पर भड़के एक अधिवक्ता हिमांशु कौशिक ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए एक पोस्ट डाल दी। देर रात उसकी पोस्ट देखकर लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने डायल 112 की सूचना और एक्स पर आई शिकायत का संज्ञान लेकर अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 13 निवासी हिमांशु कौशिक दिल्ली पटियाला कोर्ट में अधिवक्ता हैं। 19 जून की रात लगातार हो रही बिजली कटौती पर उन्होंने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहते हुए एक पोस्ट साझा कर दी। अधिवक्ता के आपत्तिजनक पोस्ट को लोगों का गुस्सा भड़क गया। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर ही अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, पुलिस का कहना है कि डायल 112 पर भी काफी लोगों ने कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अधिवक्ता हिमांशु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।