फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Enhanced third date, but not exposed exam form

तीसरी बार बढ़ी डेट, फिर भी नहीं खुल रहे एग्जाम फार्म

Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Enhanced third date, but not exposed exam form
Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU - फोटो : demo
सीसीएसयू की सत्र 2016-17 मुख्य परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया स्टूडेंट्स के जी का जंजाल बनती जा रही है। विवि की ओर से तीसरा बार एग्जाम फार्म भरने की डेट बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद पीजी एक्स में विभिन्न कोर्सेज के एग्जाम फाम नहीं खुलने से स्टूडेंट्स परेशान हैं। वहीं, तकनीकी दिक्कत के चलते ऑनलाइन एग्जाम फार्म भरने के बाद फार्म सबमिट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


फार्म नहीं भरने और पैसे कटने के कारण अब समस्या को सुलझाने के लिए स्टूडेंट्स विवि के चक्कर काट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी एलएलबी ईयरली सिस्टम में पीजी एक्स फार्म नहीं खुलने से स्टूडेंट्स को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की ओर से पहले डेट बढ़ाकर 27 दिसंबर, फिर सात जनवरी और डेट बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी है। इसके बावजूद पीजी एक्स के फार्म नहीं खुल रहे हैं। एलएलबी फाइनल ईयर एक्स फार्म भरने के लिए मृत्युंजय काफी परेशान हैं।

एक निजी लॉ कॉलेज के छात्र मृत्युंजय ने बताया कि तीन बार डेट बढ़ी लेकिन फार्म अब तक नहीं खुला। अब विवि की ओर से तकनीकी खामी बताकर लिखित शिकायत करने की बात कही जा रही है।


फार्म पीजी एक्स की जगह पीजी फाइनल रेगुलर में खुल रहे हैं। ऐसे में उनके पास विवि केधक्के खाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। विवि के प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि  जिन कोर्सेज के ऑनलाइन फार्म में दिक्कतें आ रहीं हैं, उनकी समस्याओं को ठीक कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed