फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineer roommate steals phone and debit card from OLX in Ghaziabad

Ghaziabad: ओएलएक्स से इंजीनियर का रूममैट बन शातिर ने चुराया फोन और डेबिट कार्ड, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 03:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 03:35 PM IST
सार

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शातिर मनीष ने फरीदाबाद में रहने वाले शिवम गुप्ता का रूममैट बनकर उसका भी फोन और डेबिट कार्ड चोरी कर लिया था। बाद में उसके डेबिट कार्ड से दो मोबाइल खरीद लिए थे। फिलहाल पुलिस ने उसके पास से 8 मोबाइल, दो डेबिट कार्ड और 2500 नगद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Engineer roommate steals phone and debit card from OLX in Ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ओएलएक्स पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास यादव का रूममैट बनकर फोन और एटीएम चोरी करने वाले शातिर मनीष शुक्ला को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर इंजीनियर के डेबिट कार्ड से आठ मोबाइल खरीद कर बेच रहा था। पुलिस ने उससे चोरी और खरीदे गए 8 मोबाइल, दो डेबिट कार्ड व 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमेठी में खालिस के बाहरपुर निवासी मनीष शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि उसने ओएलएक्स पर रूममैट बनने का विज्ञापन दिया था। वहां से इंजीनियर विकास यादव ने उसे फोन किया। बातचीत होने के बाद दोनों नीतिखंड के फ्लैट में रहने लगे। इस दौरान वह इंजीनियर का डेबिट कार्ड, फोन और सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया। डेबिट कार्ड से उसने चार मोबाइल खरीदें और उन्हें बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल दिया। कई दिन तक आरोपी फ्लैट पर नहीं लौटा तो इंजीनियर को शक हुआ और उन्होंने अपना सामान चेक किया। इसमें तीनों सामान गायब मिले। इस मामले की सूचना उन्होंने इंदिरापुरम थाना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

 

मूर्खता से पुलिस के जाल में फंसा शातिर 
पुलिस जांच में सामने आया कि शातिर मनीष शुक्ला इंजीनियर का सामान चोरी कर लखनऊ भागने की फिराक में है। और वह गाजियाबाद में किसी जगह किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा है। इस दौरान पुलिस ने इंजीनियर के दिए सबूतों को ओएलएक्स पर जांच किया तो शातिर मनीष के फोन बेचने का विज्ञापन सामने आया। इस पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर उससे बात की और उसे इंदिरापुरम के राजहंस प्लाजा सोसायटी के पास बुला लिया। वहां जैसे ही शातिर फोन बेच रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फरीदाबाद में भी की घटना 
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शातिर मनीष ने फरीदाबाद में रहने वाले शिवम गुप्ता का रूममैट बनकर उसका भी फोन और डेबिट कार्ड चोरी कर लिया था। बाद में उसके डेबिट कार्ड से दो मोबाइल खरीद लिए थे। फिलहाल पुलिस ने उसके पास से 8 मोबाइल, दो डेबिट कार्ड और 2500 नगद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed