फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Energy Corporation sent a bill of Rs 35 thousand instead of Rs 450

Ghaziabad News: ऊर्जा निगम ने 450 की जगह भेजा 35 हजार का बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation sent a bill of Rs 35 thousand instead of Rs 450
इंदिरापुरम। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजने की बात कोई नई नहीं है लेकिन इससे आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं। न्यायखंड एक के जनता फ्लैट में रह रहे लोगों के होश उस वक्त उड़ गए जब उन्हें 35000 तक का बिल दिया गया। लोग जब पास के ऊर्जा निगम कार्यालय पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि यह बिल मात्र 450 रुपये का था।
विज्ञापन

न्यायखंड निवासी राजेश पोखरियाल ने बताया कि कई महीने से मीटर रीडिंग करने वाले गलत बिल देकर जा रहे हैं। इस बार भी उनके यहां एक माह का बिल साढ़े सात हजार रुपये दे गया। वह जब ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे तो बिल 1300 रुपये का था। वहीं एक अन्य निवासी राघव का कहना है कि उनका बिल 35000 रुपये का दे गया। बिल देखते ही उनके होश उड़ गए बाद में जब ठीक कराने पहुंचे तो वह बिल महज 450 रुपये का था। लोगों का कहना है कि कई माह से मीटर रीडिंग करने वाले लोग गलत बिल बनाकर चले जाते हैं इसके बाद लोग बिल सही कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
क्या बोले अधीक्षण अभियंता
इस तरह की शिकायतें मिल रही है, इसकी जांच कराई जाएगी। विभाग स्वयं ऐसे मीटर रीडर पर सख्ती करता है। जो भी शिकायत आई है उसकी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिनका बिल गलत है तो वह ऊर्जा निगम कार्यालय से सही करा सकते हैं। अखिलेश सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिल सही कराने को 1912 पर करें शिकायत
सहायक अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि यदि बिल गलत है तो वह नजदीकी ऊर्जा निगम कार्यालय में इसे सही करा सकते हैं। यदि बिल सही नहीं किया जाता तो वह 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गलत बिल आया है तो वह बिल की कॉपी जमा कराएं और संभव हो तो 2 मिनट की मीटर रीडिंग की वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed