फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employees tried to misdeed a girl in banquet hall in Bulandshahr

बैंक्वेट हॉल की वो काली रात: फूल बरसाने वाली लड़की के कमरे में घुसे दरिंदे, दुष्कर्म की कोशिश की; ऐसे बचाई लाज

Sun, 02 Mar 2025 05:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

युवती से कर्मचारियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। वह शादी समारोह में फूल बरसाने के लिए आई थी। घर जाने को साधन न मिलने पर रात गुजारने के लिए बैंक्वेट हॉल में ही ठहरी थी। पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Employees tried to misdeed a girl in banquet hall in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शादी समारोह में लोगों के स्वागत के लिए फूल बरसाने आई अनूपशहर निवासी युवती से गांव ऐंचाना स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने किसी तरह आरोपियों से अपनी आबरू बचाई और पास ही एक खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अनूपशहर के एक गांव निवासी युवती ने रविवार सुबह गुलावठी थाने पहुंच कर बताया कि वह शादी समारोहों में फूल बरसाने का काम करती है। गत 26 फरवरी की रात को वह गुलावठी के गांव ऐंचाना में एक बैंक्वेट हॉल में लोगों के वेलकम (फूल बरसाने) के लिए आई थी। कार्य समाप्त होने के बाद बैंक्वेट हॉल से घर जाने के लिए कोई साधन न होने के कारण उसने बैंकट हॉल के मालिक से कहा कि वह यहीं आराम करना चाहती है। जिसके बाद संचालक ने युवती को कमरे में रूकने की इजाजत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जब वह कमरे में सो रही थी तो तभी एक व्यक्ति ने कहा कि एक छोटा बच्चा है। उसको अपने साथ सुला लो। उसने देखा कि वह बच्चा छोटा नहीं था, बड़ा लड़का था। उसके बाद बैंक्वेट हॉल में काम करने वाले आरोपी मोहम्मद जुनैद और उसके दो साथी कमरे में आ गए। आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह धक्का देकर कमरे से बाहर निकलकर भागी। 

विज्ञापन

आरोपी जुनैद ने कहा कि अगर उसने इसकी शिकायत किसी से की तो वह उसकी हत्या कर देगा। वह अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक खेत में छिपकर बैठ गई। आरोपी उसकी तलाश करते रहे। उसने बैंकट हॉल के मालिक को भी फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। एक राहगीर की मदद से वह गुलावठी तक आई। उसके बाद वह अपने घर चली गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जुनैद निवासी अकबरपुर थाना कोतवाली देहात, सुहैल निवासी मोहम्मदपुर बुलंदशहर व साजेब निवासी ऊपरकोट बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह बोले जिम्मेदार-
मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना 26 फरवरी की है, पीड़िता ने अब आकर तहरीर दी है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed