{"_id":"578d1d534f1c1b9d32c4c39e","slug":"elevated-road-will-take-for-environment-clearances","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड के लिए लेना होगा एन्वायरमेंट क्लीयरेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड के लिए लेना होगा एन्वायरमेंट क्लीयरेंस
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए जीडीए को एन्वायरमेंट क्लीयरेंस लेना होगा। एनजीटी ने सोमवार को पक्षी विहार से संबंधित केस में सुनवाई के दौरान जीडीए को यह डायरेक्शन दिए। एनजीटी ने पक्षी विहार की जमीन पर आने वाले मोहन मीकिंस इंडस्ट्रीज के ड्रेनेज को भी तीन सप्ताह में बंद कर पाइप हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
कड़कड़ मॉडल गांव निवासी सुशील राघव ने पक्षी विहार की जमीन को खाली कराने के संबंध में एनजीटी में याचिका दाखिल की हुई है। सोमवार को इस मामले में एनजीटी में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे चली बहस के दौरान एनजीटी ने पक्षी विहार की जमीन पर आ रहे गंदे पानी पर नाराजगी जताई। प्रतिवादी पक्ष ने दावा किया गया कि मोहन मीकिंस से निकल रहे ड्रेनेज पाइप में अब गंदा पानी नहीं आ रहा। इस पर एनजीटी ने उन पुराने पाइप को भी तीन सप्ताह में हटाकर अवगत कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पक्षी विहार की जमीन पर एलिवेटेड रोड के करीब 7-8 पिलर बन रहे हैं।
याचिकाकर्ता सुशील राघव के एडवोकेट राहुल चौधरी ने बताया कि कोर्ट ने इनके निर्माण पर रोक तो नहीं लगाई, लेकिन जीडीए और वन विभाग से पूछा कि क्या इसके लिए उन्होंने एन्वायरमेंट क्लीयरेंस ली है।
परतिवादी पक्ष के इंकार करने पर एनजीटी ने इसके लिए एन्वायरमेंट क्लीयरेंस जरूरी बताया। ऐसे में अब जीडीए को एलिवेटेड रोड के लिए एन्वायरमेंट क्लीयरेंस लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस मामले में फिर सुनवाई होगी।