{"_id":"681a5efdb2ca913958075652","slug":"electricity-supply-will-remain-disrupted-in-dasna-and-raghunathpur-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-628477-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डासना और रघुनाथपुर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डासना और रघुनाथपुर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना देहात व विद्युत उपकेन्द्र रघुनाथपुर में बिजली आपूर्ति बुधवार को बाधित रहेगी। विद्युत उपखंड अधिकारी तृतीय कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को डासना देहात एवं रघुनाथपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति विभिन्न तकनीकी कारणों के चलते कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। बताया कि डासना देहात पर नई वीसीबी एवं 33 केवी पैनल कार्य होगा। जिसके चलते क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे बंद रहेगी। इसके साथ ही रघुनाथपुर फीडर पर री-कंडक्टिंग कार्य करने के लिए फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी पीके सिंह ने उक्त जानकारी दी है। बताया कि यह कार्य जनहित में आवश्यक है और इससे उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए विभाग खेद व्यक्त करता है।
.
विज्ञापन
.