{"_id":"57507c5f4f1c1b6a79109859","slug":"electricity-shortages-will-be-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दूर होगी बिजली किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दूर होगी बिजली किल्लत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में निर्माणाधीन 765 केवी सब-स्टेशन गाजियाबाद की बिजली किल्लत को दूर करेगा। 95 फीसदी तैयार हो चुके इस सब-स्टेशन को पावर कारपोरेशन जुलाई महीने में चालू करने की तैयारी कर रहा है।
गाजियाबाद के अटौर और इंदिरापुरम में बन रहे 400 केवी के दो सब-स्टेशनों को हापुड़ के इसी सब-स्टेशन से आपूर्ति मिलेगी। इससे गाजियाबाद की अधिकांश कालोनियों में बिजली आपूर्ति सुधर जाएगी।
अभी तक गाजियाबाद जोन में सबसे बड़ा सब-स्टेशन 400 केवी के बने हैं। पावर कारपोरेशन ने अब लगभग एक हजार करोड़ की लागत से दो 400 केवी सब-स्टेशन के बराबर एक ही सब-स्टेशन बनाया है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि हापुड़ सब-स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जून अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में इसे एनर्जाइज्ड (ऊर्जीकृत) कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस सब-स्टेशन के चालू हो जाने से हापुड़ के साथ-साथ गाजियाबाद को बड़ी राहत मिल जाएगी। इससे गाजियाबाद के अटौर और इंदिरापुरम में निर्माणाधीन 220 केवी के दो सब-स्टेशन चालू हो जाएंगे।
यानी बिजली की उपलब्धता ज्यादा हो जाएगी। इससे ट्रांस हिंडन एरिया और पुराने गाजियाबाद क्षेत्र में पुराने सब-स्टेशन की ओवरलोडिंग खत्म हो जाएगी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम और अटौर सब-स्टेशन के लिए कुछ पोल लगाने के लिए जमीन पर विवाद है। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।