{"_id":"585d600a4f1c1bfd65e393c7","slug":"electricity-bills-will-be-submitted-to-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से जमा हो सकेगा बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से जमा हो सकेगा बिजली बिल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
power bill
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कैश काउंटरों की लाइनों और कैशवैन तक जाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। बिजली उपभोक्ता अब एटीएम और नेट बैकिंग के जरिए बिजली बिल जा कर सकेंगे।इसके लिए पावर कारपोरेशन और एचडीएफसी बैंक के बीच करार लगभग फाइनल हो चुका है। अगले साल से लाखों उपभोक्ताओं को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
अभी तक पावर कारपोरेशन के 121 कैश काउंटरों के अलावा कैश वैन के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलती है। लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए काम छोड़कर कैश और चेक काउंटरों की लाइनों में लगना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं को इन सब झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बिल जमा करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ करार लगभग हो चुका है। अब औपचारिकताएं हीं बाकी हैं। नए साल में उपभोक्ता किसी भी एचडीएफसी बैंक के एटीएम में जाकर बिल का भुगतान कर कसेंगे। वहीं भविष्य में नेट बैकिंग के जरिए भी यह सुविधा लोगों को हासिल होगी।
विज्ञापन