फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Election code of conduct was flouted in asaduddin Owaisi door-to-door campaign said will make alliance with anyone other than BJP Congress

गाजियाबाद: ओवैसी के डोर-टू-डोर अभियान में चुनाव आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां, बोले- भाजपा-कांग्रेस के अलावा किसी से भी कर लेंगे गठबंधन

Mon, 31 Jan 2022 11:07 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 11:07 PM IST
सार

बेरोजगारों को साधते हुए कहा कि भाजपा ने 70 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वादा झूठा निकला। सोमवार को वह धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी आरिफ अली के समर्थन में डूर-टू-डोर अभियान में शामिल हुए।

विज्ञापन
Election code of conduct was flouted in asaduddin Owaisi door-to-door campaign said will make alliance with anyone other than BJP Congress
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर वह किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं।

विज्ञापन


बेरोजगारों को साधते हुए कहा कि भाजपा ने 70 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वादा झूठा निकला। सोमवार को वह धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी आरिफ अली के समर्थन में डूर-टू-डोर अभियान में शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों की भीड़ ने कोविड प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन किया। दोपहर 12 बजे के बाद डासना पहुंचे तो उन्होंने कहा कि कहा अल्पसंख्यक समुदाय समझदार है। वह बिना किसी दबाव के स्वतंत्र होकर हमारे प्रत्याशियों को वोट डालेगा। ओवैसी ने डासना, मसूरी के कई मोहल्लों में घर घर लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। भाजपा की बी टीम कहे जाने पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि अब हमारी तरक्की हो गई है। हम ए प्लस हो गए हैं। बोले कि 2014, 2017 व 2019 के चुनाव में भाजपा हमारी वजह से ही जीती थी, वो चुनाव नहीं लड़ी। ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 का चुनाव जीतने वाली सपा जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में हम बाबू सिंह कुशवाहा व वामन मेश्राम के साथ मिलकर 203 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनसंपर्क को लेकर कहा कि जनता ने हमें प्यार और आशीर्वाद से नवाजा है। उम्मीद है कि चुनाव में यह वोट में तब्दील होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed