फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman, victim of a swindle, was given the runaround for five days; three personnel, including two police outpost in-charges, suspended

Ghaziabad News: टप्पेबाजी की शिकार वृद्धा को पांच दिन टरकाया, दो चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman, victim of a swindle, was given the runaround for five days; three personnel, including two police outpost in-charges, suspended
गाजियाबाद। टप्पेबाजी की शिकार वृद्धा को पांच दिन तक एक से दूसरी चौकी के चक्कर लगवाने और शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं करने के मामले में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने दो चौकी प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीसीपी के अनुसार, गोविंदपुरम निवासी 66 वर्षीय रजनी चौधरी के साथ 16 अक्तूबर को नए बस स्टैंड से ऑटो में सवार युवकों और एक महिला ने टप्पेबाजी की थी। पीड़िता शिकायत लेकर मधुबन बापूधाम थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक भूदेव त्यागी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिखित निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद संजयनगर सेक्टर-23 चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी ने घटना को सिहानी गेट थाना क्षेत्र की लोहियानगर चौकी का बताकर पीड़िता को वहां भेज दिया। लोहियानगर चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने भी घटना को संजयनगर चौकी क्षेत्र का बताकर पीड़िता को वापस भेजने की कोशिश की। उन्होंने शिकायत की तहरीर मुख्य आरक्षी संतराम को सौंप दी, लेकिन आरोप है कि संतराम ने तहरीर अपने पास रख ली और कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीसीपी ने मामले की जांच कराई। जांच में लापरवाही सामने आने पर लोहियानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश कुमार, संजयनगर सेक्टर-23 चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूदेव त्यागी और संजयनगर चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी संतराम को निलंबित कर दिया गया। डीसीपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed