{"_id":"68442c2782fed89ea00d6f82","slug":"elder-brother-killed-younger-one-in-tronica-city-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे ने उजाड़ा घर: बड़े ने छोटे भाई को मारा धक्का, नीचे गिर हुआ लहूलुहान; मां ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे ने उजाड़ा घर: बड़े ने छोटे भाई को मारा धक्का, नीचे गिर हुआ लहूलुहान; मां ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 07 Jun 2025 05:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Jun 2025 05:41 PM IST
सार
दिल्ली से सटे ट्रोनिका सिटी इलाके में बड़े भाई ने छोटे को लड़ाई के दौरान धक्का दे दिया। धक्का ऐसा दिया की उसका सिर पत्थर से जा लगा। जिससे ज्यादा खून बहने से अस्पताल में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क बंसल चौक पर भाई के धक्का मारने से गिरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों में घर के अंदर नशा करने के बाद झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
मूल रूप से सारी पक्का बाग बदायूं की रहने वाली अंवारी पत्नी शेखर उर्फ जलालुद्दीन अपने दो बेटे प्रवेश और जावेद के साथ लोनी के राम पार्क कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दोनों बेटे नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात दोनों घर में नशा कर रहे थे। इस दौरान घरेलू बात को लेकर दोनों में कहांसुनी हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान परवेज ने अपने छोटे भाई जावेद को जोर से धक्का मारा।
विज्ञापन
धक्का लगने पर जावेद का सिर वहां पड़े पत्थर पर लग गया। जिससे उसके सिर में खून निकल गया। उन्होंने जावेद को लोनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जावेद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान जावेद की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जावेद की मौत के बाद अंवारी ने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया है।