फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eighth student group-misdeed in Loni two accused in custody

लड़की से हैवानियत: फोन टूटने से नाराज होकर घर से निकली थी किशोरी, रास्ते में होमगार्ड और एक युवक ने की दरिंदगी

Mon, 17 Apr 2023 12:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2023 12:52 AM IST
सार

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Eighth student group-misdeed in Loni two accused in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की किशाेरी के साथ शनिवार रात होमगार्ड और ई-रिक्शा में बैठे युवक ने बॉर्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बागपत में अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में युवक किशोरी को बहलाकर होमगार्ड के घर ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में किशोरी परिवार के साथ रहती है। शनिवार को उसका फोन टूट गया। पुलिस के अनुसार फोन टूटने से नाराज होकर वह करीब शाम सात बजे अपने घर से पैदल ही बागपत में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। वह दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पहुंची और अपने मोबाइल फोन को ठीक कराया। यहां से वह पैदल ही लोनी बस डिपो बागपत के लिए बस पकड़ने के लिए पहुंची। वहां ई-रिक्शा में बैठा युवक उसे ले जाने लगा।
विज्ञापन

 

उसने कहा कि लोनी तिराहा से बागपत के लिए बस मिलेगी। इसके बाद वह किशोरी को लेकर चल पड़ा। दो नंबर इलाके में पहुंचने पर किशोरी को शक हुआ और वह रिक्शा से उतर गई। इसके बाद युवक किशोरी को बहलाकर बाॅर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय दिल्ली में तैनात होमगार्ड के घर ले आया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी के फोन को बंद कर दिया और दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस और परिजन करते रहे तलाश
घर से निकल जाने के बाद परिजनों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस ने किशोरी की लोकेशन निकाली। लोकेशन पहले दुर्गापुरी फिर बाद में लोनी आई। पुलिस और परिजन तलाश करते हुए लोनी पहुंचे। किशोरी का फोन बंद आने पर वह परेशान हो गए। करीब एक घंटे बाद किशोरी का फोन खुला, तो पुलिस को फिर से लोकेशन मिली। लोकेशन के आधार पर दिल्ली और बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां किशोरी और युवक मिले। इसके बाद दोनों को थाने ले आए। थाने में किशोरी ने घटना के बारे में पुलिस और परिजनों को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed