फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eighth class student dies due to snake bite

रुद्र को नागपंचमी पर सांप ने काटा: नाग के डसने से इकलौते बेटे की मौत, पांच घंटे तक झाड़ फूंक में लगे रहे परिजन

Tue, 29 Jul 2025 09:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Jul 2025 09:32 PM IST
सार

छात्र रुद्र शर्मा को सांप डसने के बाद कॉलोनी के लोग तुरंत उसे एक झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति के पास ले गए। सुबह चार बजे से आठ बजे तक झांड फूंक करने में ही लगे रहे।

विज्ञापन
Eighth class student dies due to snake bite
मृतक रुद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर के राधेश्याम विहार फेस-5 में मंगलवार सुबह सांप के काटने से आठवीं के छात्र की मौत हो गई। मृतक अपने दिव्यांग माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह उनके बुढ़ापे का सहारा भी था। 

विज्ञापन

राधेश्याम विहार फेस-5 निवासी विशाल शर्मा व उनकी पत्नी पूनम दिव्यांग है, उनका पुत्र रुद्र शर्मा (15) आठवीं कक्षा में पढ़ता है। विशाल दिल्ली-मेरठ मार्ग पर असालत नगर स्थित हनुमान मंदिर में फूल-माला बेचने का काम करते हैं। रुद्र पढ़ाई के साथ अपने पिता के साथ माला बेचने का काम करता था। वह अपने दिव्यांग माता-पिता की देखभाल भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को विशाल शर्मा व पूनम शर्मा तो कमरे में सो गए और रुद्र शर्मा बरामदे में चारपाई पर सो गया। सुबह चार बजे रुद्र शर्मा के हाथ पर सांप लिपट गया। इसी बीच उसकी आंख खुल गई। अपने हाथ पर सांप लिपटा देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुन कॉलोनी में आसपास रहने वाले मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह किशोर के हाथ से सांप को हाथ से अलग किया।

विज्ञापन

पांच घंटे झाड़ फूंक में लगे रहे परिजन
छात्र रुद्र शर्मा को सांप डसने के बाद कॉलोनी के लोग तुरंत उसे एक झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति के पास ले गए। सुबह चार बजे से आठ बजे तक झांड फूंक करने में ही लगे रहे। इसके बाद उसे गाजियाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़
दिव्यांग विशाल शर्मा व पूनम शर्मा का रुद्र इकलौता पुत्र था, वह उनके बुढ़ापे का सहारा भी था, सांप के काटने से बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है, पूनम अपने बेटे को याद कर बेहोश हो रही है। 

यह भी पढ़ें- मरकर छूटा चरित्रहीन बीवी से पीछा: आंखों के सामने युवकों से बनाती थी संबंध... कई बार मारना चाहा, कभी न माना पति

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed