{"_id":"6ade52ee0dc6999eb80e0a89","slug":"eight-year-old-girl-playing-on-the-roof-suffers-electric-shock-hospitalized-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1008541-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छत पर खेल रही आठ साल की बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छत पर खेल रही आठ साल की बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
गाजियाबाद। जस्सीपुरा में रविवार दोपहर छत पर खेलते समय आठ साल की बच्ची करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में पिता और चाचा उसे जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखा है। करंट लगने से उसके हाथ पर फफोले पड़ गए हैं।
बच्ची के पिता शोएब अली ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी यश्वा अली नहाने से पहले छत पर खेल रही थी। घर के पास से गुजर रही बिजली की एलटी लाइन छत से करीब डेढ़ फीट की दूरी पर है। इस कारण बालकनी में करंट उतर आया और पास में रखी वॉशिंग मशीन में भी करंट फैल गया। बालकनी में पहुंचते ही बच्ची करंट की चपेट में आ गई और चीखते हुए गिर पड़ी।
बच्ची की आवाज सुनकर नीचे मौजूद पिता और चाचा तुरंत छत पर पहुंचे। इसके बाद उसे जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ईएमओ डॉ. आदर्श यादव ने बताया कि करंट लगने से बच्ची के हाथ पर फफोले पड़ गए हैं। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर रख रही है।