फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eid prayer performed amidst drizzle

Ghaziabad News: बूंदा-बांदी के बीच अदा हुई ईद की नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eid prayer performed amidst drizzle
नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी दुआ
विज्ञापन

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मस्जिदों के साथ ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही मस्जिदों के आसपास पुलिसबल तैनात कर दिया गया था। नगर निगम ने ईदगाह की सफाई और नमाजियों के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराई। बच्चों ने इस अवसर पर मनोरंजन के सामान की जमकर खरीदारी की। नई नई पोशाक पहने बच्चे आकर्षक लग रहे थे। बारिश के बावजूद भी नमाजियों में नमाज पढ़ने का भारी उत्साह देखने को मिला।
सुबह के वक्त डीसीपी निपुण अग्रवाल कैला भट्ठा स्थित ईदगाह पहुंचे और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। शहर काजी के साथ उन्होंने नमाजियों से बात की और उनको ईद की मुबारकबाद दी। कैला भट्ठा स्थित बड़ी ईदगाह पर शहर काजी मसरूर अब्बासी ने आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क में अमन चैन कायम रखने के लिए भाईचारे को कायम रखने का पाठ पढ़ाया। कहा कि कुर्बानी करते हुए दिखावा करने से बचें। मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर वायरल करने से भी परहेज होना चाहिए। हमारे द्वारा ऐसा कोई काम न हो, जिससे दूसरे को परेशानी हो।
विज्ञापन

इस्लामनगर ईदगाह में शहर इमाम जमीर बेग कास्मी ने आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि मुल्क में अमन चैन कायम रहने से ही तरक्की का रास्ता खुलेगा। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक भाव रहना चाहिए। व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। डासना स्थित पीर वाली मस्जिद में पहली बार नमाज साढ़े सात बजे, दूसरी बार पौने आठ और तीसरी बार आठ बजकर पांच मिनट पर नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर नमाज अदा न होने के शासन के आदेश का पालन करने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया। मसूरी ईदगाह पर मुफ्ती ओसामा ने सात बजे, डासना ईदगाह पर मौलाना मोहम्मद जब्बार ने साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा मस्जिद उमर फारूखी में मौलाना मोहम्मद दाऊद ने ईद की नमाज अदा कराई। बस अड्डा स्थित मदनी मस्जिद में मौलाना शाहिद अय्यूबी ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा भाटिया मोड़, संजय नगर, घंटाघर में भी ईद की नमाज अलग अलग मस्जिदों में अदा हुई। सभी ने एक साथ मिलकर मुल्क में अमन चैन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed