फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eid celebrated at home in lock down

लॉक डाउन में घर पर ही रहकर मनाई गई ईद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated at home in lock down
ईद पर घर मे नमाज़ पढ़ते लोग - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर ग़ाज़ियाबाद। लॉक डाउन के बीच आज देश भर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। आमतौर पर . इस दिन मस्जिदों को सजाया जाता है, लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. हालांकि इस बार लॉकडाउन के चलते ये रौनक थोड़ी फीकी पड़ गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ना तो लोग गले मिल सकेंगे और ना ही मस्जिद जाकर नमाज अदा कर पाएंगे. इस बार की ईद ज्यादातर लोग अपने घरों में ही मनाया और आसपास के लोगों को खाना देकर खुशियां मनाई। घर मे पढ़ी गयी नमाज में इस महामारी से छुटकारे की दुआ की गई। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए देश में लॉकडाउन लागू है और मस्जिदों समेत तमाम धार्मिक स्थल बंद हैं। इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की थी इसलिए लोगों ने घर पर नमाज अदा की । ईदगाह और मस्जिदों में ईमाम और कुछ लोगों ने नमाज अदा की। घरों में सभी बच्चों और बड़ो ने ईद का त्यौहार मनाया। भले ही सामाजिक तौर पर सभी लोग एक दूसरे से दूर रहे लेकिन तकनीक ने फासलों को कम कर दिया। घरों में ही इबादत करने के बाद सभी ने वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे का हाल जाना और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। --------- क़ोट्स कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोग हर वक्त इससे एक जंग लड़ रहे हैं और इसी तर्ज पर सोशल डिस्टेंस इनके साथ घरों में ही इबादत कर ईद की खुशियां मनाई। मनाया गया। लोगों ने खुदा से यह दुआ की है कि जल्द ही इस महामारी से निजात मिले। इसी के साथ सभी ने फोन पर एक—दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी। मोहमद जीशान, डासना देहात ---------- घर पर सेवईयां, बिरयानी और कई पकवान बने थे, लॉक डाउन की वजह से कोई आ तो नही सका लेकिन आसपास के घरों में हमने खाना पहुंचाया। अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बात की। शाहरुख खान, इंदरगढ़ी ........…... नमाज के लिए घरों में सजदे में झुके सिर,दी तिरंगे को सलामी :— ईद के मौके पर नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के क़रीब रहने वाले कारोबारी एवं समाजसेवी वसीम अकरम सैफ़ी द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से एवं फ़ोन पर ही ईद की मुबारकबाद दी और गरीब और मजबूर लोगों को सेवाईया और खाना बाँटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed