Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eastern Uttar Pradesh team becomes All-India Athletics Champion

Ghaziabad News: पूर्वी उत्तर प्रदेश की टीम बनी अखिल भारतीय एथलेटिक्स चैंपियन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Eastern Uttar Pradesh team becomes All-India Athletics Champion
हरसांव स्थित पुलिस लाइन में हुई अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। संवाद
गाजियाबाद। हरसांव स्थित पुलिस लाइन में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश की टीम 60 पदक जीतकर चैंपियन बनी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें 11 क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल 273 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर कुल 234 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ टीम ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। दक्षिण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 13 रजत और छह कांस्य पदक के साथ 157 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र 13 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ 156 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान डोमेश्वर साहू, अपूर्व सिन्हा, महेश गुप्ता, विशोक कुमार, डॉ. रुचि गोयल, यतीन्द्र शर्मा, अरुण सोलंकी, देशराज शर्मा, वीके गुप्ता, श्रीराम अवारकर, सुधा बाना, तरुण बाटला, विपिन राठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
टूटे कीर्तिमान, सात स्पर्धाओं में बने नए रिकॉर्ड
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्पर्धाओं में नए कीर्तिमान स्थापित किए। कई खिलाड़ियों ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड तोड़े तो कुछ ने वर्षों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नया इतिहास रचा।

110 मीटर बाधा दौड़ में दक्षिण मध्य क्षेत्र के अद्विथ वी यादव ने 14.51 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्वी उत्तर प्रदेश के दीपक कुमार के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2024 में 14.76 सेकंड का समय दर्ज किया था।
डिस्कस थ्रो में पूर्वी उत्तर प्रदेश के वरुण राठी ने 50.78 मीटर चक्का फेंककर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले वर्ष 2018 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुमित यादव ने 49.05 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था।
100 मीटर दौड़ में दक्षिण क्षेत्र की यशिका ने अपना ही वर्ष 2025 का 13.20 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 13.06 सेकंड में दौड़ पूरी की। ऊंची कूद में दक्षिण क्षेत्र की हास्विता दिया ने भी अपना ही पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया। उन्होंने वर्ष 2025 में बनाए 1.38 मीटर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1.45 मीटर की छलांग लगाई।
लंबी कूद में दक्षिण क्षेत्र की लक्षा रेड्डी ने 5.13 मीटर की छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले वर्ष 2018 में दक्षिण क्षेत्र की गायत्री केएन के नाम 5.04 मीटर का रिकॉर्ड था। शॉट पुट में पूर्वी उत्तर प्रदेश की पल्लवी सिंह ने 12.17 मीटर गोला फेंककर नया कीर्तिमान बनाया। इससे पहले वर्ष 2023 में पूर्वी क्षेत्र की मानसी सिंह ने 12.05 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था।

3000 मीटर रेस वॉक में मध्य क्षेत्र की मोहिता तिवारी ने अपना ही वर्ष 2025 का 16 मिनट 15.30 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह दूरी 15 मिनट 25.19 सेकंड में पूरी की। वहीं, 5000 मीटर रेस वॉक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशु ने वर्ष 2018 में बनाए अपने पुराने रिकॉर्ड 24 मिनट 23.60 सेकंड को पीछे छोड़ते हुए 22 मिनट 40.07 सेकंड में रेस पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed