{"_id":"57f3e2114f1c1b8c32270673","slug":"eastern-peripheral-expressway-glittering-offering-496-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की भेंट चढ़ेंगे 496 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की भेंट चढ़ेंगे 496 पेड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
194 हरे भरे पेड़ों पर प्रशासन ने कुल्हाड़ी चला दी है
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की राह में आने वाले 496 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने वाली है। इसके लिए बुधवार को मेरठ में कमिश्नर के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में तय होगा कि पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाए अथवा नहीं।
विज्ञापन
डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि एनएच-24 पर डासना के पास 496 पेड़ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की राह में आ रहे हैं। इनके काटने की अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी लैंड एक्वायर का सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में कमिश्नर के साथ 5 अक्तूबर को मेरठ में बैठक है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि पेड़ काटने की अनुमति कब दी जाएगी। बहरहाल, अभी फाइल पेंडिंग है। बीपी सिंह ने बताया कि पहले भी एनएच-24 पर पेड़ काटे गए थे। लैंड एक्वायरमेंट सर्टिफिकेट मिलने के बाद पेड़ काटने की अनुमति दे दी जाएगी। इसके बदले में दोगुनी संख्या में पेड़ शहर में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में मनाया जाएगा वन्य प्राणी सप्ताह
वन विभाग अधिकारी स्कूलों में आयोजित प्रोग्राम के तहत बच्चों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करेंगे। डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि 1 से 7 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। फॉरेस्ट ऑफिसर स्कूलों में जाकर बच्चों को जानवरों के बारे में बताएंगे।