फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw drivers in the race baby girl broken ribs

ई-रिक्शा चालकों की रेस में बच्ची की पसलियां टूटीं

Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers in the race baby girl broken ribs
ई-रिक्‍शा - फोटो : अमर उजाला

बृज विहार में ई-रिक्शा चालकों की रेस में शनिवार सुबह 11 वर्षीय बच्ची की जान जातेे बची। सड़क पर हुए गड्ढे से धचका लगने से ई-रिक्शा में बैठी एक बच्ची उछल कर सड़क पर जा गिरी और उसकी पसलियां टूट गईं। पब्लिक ने ई-रिक्शा चालकों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कड़कड़ मॉडल गांव निवासी वर्षा (11) सुबह ई-रिक्शा से बृज विहार स्थिति मुस्कान पब्लिक स्कूल जा रही थी। सूर्य नगर चौक के पास एक और ई-रिक्शा चालक आ गया और दोनों में आगे निकलने की होड़ में रेस लगाने लगे।
विज्ञापन


ई-रिक्शा में बैठे लोगों ने चालक से धीमा चलाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। जैसे ई रिक्शा बृज विहार की मुख्य सड़क पर पहुंचे गड्ढे पड़ने से ई-रिक्शा को तेज धचका लगा। वर्षा रिक्शे से उछल कर सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने दोनों ई-रिक्शा चालकों को रोका और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पहुंचे बच्ची के परिजनों ने उसे दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वर्षां की पसलियों में फ्रेक्चर बताया है। फिलहाल, ई-रिक्शा चालक पुलिस हिरासत में है। अभी उनके खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed